Advertisement

 उनियारा विकास अधिकारी के साथ की गई मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

उनियारा विकास अधिकारी के साथ की गई मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग


टोंक। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ ने पंचायत समिति उनियारा के विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा के साथ कार्यालय समय में हुई मारपीट, जानलेवा हमला एवं उनके साथ किए गये अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। 
संघ के जिला उपाध्यक्ष शिव बालक शर्मा ने बताया कि पंचायत समिति उनियारा के विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा कार्यालय समय मंे राजकार्य कर रहे थे। इस दौरान सआदत नगर निवासी पत्रकार शिवराज मीणा ने मारपीट कर उन पर जानलेवा हमला कर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। संघ के जिला उपाध्यक्ष ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। 

0 Response to " उनियारा विकास अधिकारी के साथ की गई मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status