Advertisement

बनास नदी में युवक डूबा, एसडीआरएफ टीम कर रही तलाश।

बनास नदी में युवक डूबा, एसडीआरएफ टीम कर रही तलाश।



रिपोर्टर:- (ओपी शर्मा)

पीपलू  | बनास नदी पुरानी पुलिया इलाके में सोमवार की शाम को धन्ना तलाई निवासी एक युवक पानी मे डूब गया।जिसकी इतला के बाद दो पुलिस थानों की टीम पहुंची साथ ही युवक की तलाश के लिए एसडीआरफ की टीम पहुंची जिसने युवक की तलाश शुरू की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर शाम को धन्ना तलाई निवासी यासीन पुत्र मोहम्मद हुसैन(17)अपने दोस्त के साथ बनास नदी पुरानी पुलिया की तरफ गया था।यासीन अपने दोस्त के साथ बनास नदी किनारे पहाड़ी पत्थर के ऊपर बैठा हुआ था ।जिस दौरान अचानक पैर फिसल जाने से बनास नदी में गिर जाने से पानी मे डूब गया।जिसकी सूचना के बाद सदर पुलिस थानाधिकारी घनश्याम मीणा तथा बरौनी पुलिस थानाधिकारी हरिराम वर्मा सहित पुलिस जाप्ता पहुंचा।बाद में गोताखोरों की तलाश के बाद भी यासीन का कोई पता नही चला तो एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया जिसने यासीन की तलाशी शुरू की है लेकिन यासीन का कोई पता नही चल पाया।

0 Response to "बनास नदी में युवक डूबा, एसडीआरएफ टीम कर रही तलाश।"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status