Advertisement

सौंदर्यीकरण और पर्यावरण सुधार के लिए हर व्यक्ति एक पेड़ लगाने और देखभाल की ले जिम्मेदारी - आवासन आयुक्त एवं सचिव -नेशनल हाउसिंग बैंक द्वारा सिटी पार्क में लगाए गए 100 पौधे

सौंदर्यीकरण और पर्यावरण सुधार के लिए हर व्यक्ति एक पेड़ लगाने और देखभाल की ले जिम्मेदारी - आवासन आयुक्त एवं सचिव -नेशनल हाउसिंग बैंक द्वारा सिटी पार्क में लगाए गए 100 पौधे



जयपुर, । आवासन आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अल्पा चौधरी ने कहा कि सौंदर्यीकरण और पर्यावरण सुधार के लिए सिर्फ सिटी पार्क में ही नहीं हमें अपने चारों और भी पेड़-पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एक पेड़ लगाने और उसकी सार संभालने की जिम्मेदारी लेगा तभी हम पर्यावरण को संरक्षित कर पाएंगे श्रीमती चौधरी ने मंगलवार को नेशनल हाउसिंग बैंक द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। 

बैंक द्वारा सिटी पार्क में 100 पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि  बैंक द्वारा पौधे लगाने और वर्ष तक स्वयं के स्तर पर उनकी जिम्मेदारी लेने का कार्य काफी सराहनीय है। उन्होंने बताया कि पार्क को घना और नैसर्गिक लुक देने के लिये यहां प्रत्येक वर्ष हजारों की तादाद में मण्डल द्वारा पौधारोपण भी किया जाता है। सिटी पार्क अपनी नैसर्गिक खूबसूरती से देश-विदेश में लोकप्रिय हो गया है।

आवासन आयुक्त एवं सचिव ने बताया कि नेशनल हाउसिंग बैंक द्वारा सिटी पार्क में 50 कचनार और 50 चम्पा के पौधे लगाए गए और साथ ही बैंक ने आगामी वर्ष तक इन पौधों की सार संभाल की जिम्मेदारी एवं उनमें होने वाले खर्चें भी स्वयं के स्तर पर करने का आश्वासन दिया है। आवासन मण्डल के साथ सिटी पार्क में पेड़-पौधे लगाने वाली यह एसी दूसरी संस्था काम कर रही है जो खुद ही अपने पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करेंगी।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री मनोज गुप्ताश्री अमित अग्रवालश्री विजय अग्रवालउप आवासन आयुक्त श्री के. के. दीक्षितश्री प्रतीक श्रीवास्तववरिष्ठ उद्यानविज्ञ श्री दिलीप कुमार शर्मानेशनल हाउसिंग बैंक हैड श्री पवन जैमन एवं प्रभारी अधिकारी रवि कुमार सिंह सहित मण्डल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

0 Response to "सौंदर्यीकरण और पर्यावरण सुधार के लिए हर व्यक्ति एक पेड़ लगाने और देखभाल की ले जिम्मेदारी - आवासन आयुक्त एवं सचिव -नेशनल हाउसिंग बैंक द्वारा सिटी पार्क में लगाए गए 100 पौधे"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status