Advertisement

सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की भर्ती 14 सितंबर को

सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की भर्ती 14 सितंबर को


टोंक। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल स्किल प्लेसमेंट के सौजन्य और एसएससीआई के संयुक्त तत्वाधान में भर्ती कैंप आयोजित किया जा रहा है। दस्ता परिषद के अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्युरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा 14 सितंबर को जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई, 15 को देवली, 16 को पीपलू, 17 को उनियारा, 18 को टोडारायसिंह, 19 को टोंक एवं 20 सितंबर को मालपुरा में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी 10वीं एवं 12 वीं की अंकतालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा आधार कार्ड के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9672246001 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

0 Response to "सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की भर्ती 14 सितंबर को "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status