गणेश पदयात्रा रवाना
पीपलू (ओपी शर्मा)। सोहेला से गणेश पदयात्रा समिति के तत्वावधान में गुरुवार सुबह रणथंभौर गणेशजी महाराज की पदयात्रा को निवाई - पीपलू भाजपा जन प्रतिनिधि मनिष बैरवा, सोहेला पूर्व सरपंच रामदास बैरवा, कालूराम गौरा, रामनिवास गुर्जर , बंसी बैरवा, रमेश बैरवा द्वारा सोहेला बालाजी मंदिर स्थान से विधि विधान पूजा अर्चना कर रवाना किया गया ।सवाई माधोपुर रणथंभौर गणेश धाम की पदयात्रा के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति को रथ में सजाया गया। उचित और शुभ समय पर आरती की गई। यात्रा में भाग लेने वाले सभी पुरुष और महिला पैदल चलने वालों ने डीजे द्वारा बजाए गए धार्मिक गीतों की धुन पर नृत्य किया। इस अवसर पर गणेश जी महाराज सोहेला गणेश पदयात्रा समिति द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर गणेश धाम पदयात्रा समिति के सदस्य हरिओम चौबदार, हरिराम सैन, अंकित शर्मा,मनिष जैन, पूरण मीणा, जगदीश राव, आदि उपस्थित थे।

0 Response to "गणेश पदयात्रा रवाना"
एक टिप्पणी भेजें