राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के चार खिलाडियों का राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
गुरुवार, 14 सितंबर 2023
Comment
(रिर्पोटर: लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई। जिले में चल रही 67 वीं जिला स्तरीय विद्यालय छात्र वर्गीय प्रतियोगिता के बास्केटबाल और बॉलीबॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए चार खिलाडियों का चयन हुआ। प्राचार्य देवेंद्रपाल सिंह ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलेता में आयोजित बॉलीबॉल प्रतियोगिता में छात्र अजय सैनी, राहुल सैनी, प्रिंस सैनी का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। इसी तरह राउमावि निवाई में आयोजित बास्केटबाल प्रतियोगिता में स्थानीय विद्यालय के छात्र अक्षित शर्मा का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाडिय़ों का अभिनंदन किया।

0 Response to "राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के चार खिलाडियों का राज्य स्तर के लिए हुआ चयन "
एक टिप्पणी भेजें