Advertisement

सरस्वती विद्या मंदिर निवाई के रवि नायक का तैराकी में राज्य स्तर पर चयन

सरस्वती विद्या मंदिर निवाई के रवि नायक का तैराकी में राज्य स्तर पर चयन

 


निवाई। उच्च प्राथमिक सरस्वती विद्या मंदिर निवाई शहर के भैया रवि नायक का तैराकी में राज्य स्तर पर चयन हुआ।

प्रधानाचार्य राजेन्द्र टेलर ने बताया कि विद्यालय के भैया रवि नायक ने जिले स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें उसने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नही अपने जिले का व अपने माता पिता व गुरुजनों का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक श्री घनश्याम जी पाराशर ने स्मृति चिन्ह भेंट कर भैया का सम्मान किया।सभी गुरुजनों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस पावन अवसर पर विद्यालय के आचार्य राजेश पारीक व हरि सिंह ने भैया को प्रमाण पत्र प्रदान किया

इस अवसर पर राजेश शर्मा , मोनिका इसरानी ,अंतिमा जैन, अंशिका पारीक, ममता जैन, पुष्पा इसरानी मनीषा अग्रवाल व प्रह्लाद नायक उपस्थित रहे।

0 Response to "सरस्वती विद्या मंदिर निवाई के रवि नायक का तैराकी में राज्य स्तर पर चयन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status