Advertisement

राहोली के प्रथम भामाशाह चावला का विद्यालय परिवार ने किया अभिनन्दन

राहोली के प्रथम भामाशाह चावला का विद्यालय परिवार ने किया अभिनन्दन

 


निवाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली के भामाशाह कन्हैयालाल चावला को जिलास्तरीय भामाशाह सम्मान प्राप्त होने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयए राहोली में विद्यालय परिवार की ओर से अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। पीईईओ व प्रधानाचार्य डॉ.योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि भामाशाह कन्हैयालाल चावला जिलास्तर पर सम्मानित होने वाले राहोली के प्रथम भामाशाह है। भामाशाह कन्हैयालाल चावला ने अपने बड़े भाई भोमाराम चावला की स्मृति में विद्यालय में आठ लाख रुपए की लागत से एक हॉल मय बरामदा बनवाया है। भामाशाह चावला की शुरू से ही शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच रही है । भामाशाह चावला के अभिनन्दन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार मीना, रामभजन मीना,गुलाबचन्द वर्मा, दिनेशकुमार बैरवा, प्रेमचन्द बैरवा,मनोज पीपलीवाल व लोकेश चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद थे

0 Response to "राहोली के प्रथम भामाशाह चावला का विद्यालय परिवार ने किया अभिनन्दन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status