Advertisement

बरसात की कामना को लेकर भोमियाजी की पूजा

बरसात की कामना को लेकर भोमियाजी की पूजा

 



निवाई।  गांव गुन्सी के ग्रामीणों ने बरसात की कामना को लेकर भोमियाजी महाराज की पूजा अर्चना की। समाज सेवी महेश सैनी ने बताया कि कई दिनों से बरसात के न होने से फसलें सूखने के कगार पर हैं जिससे किसानों को काफी चिंता सताने लगी है। मान्यता है कि ऐसी स्थिति में भोमियाजी महाराज की विधि विधान एवं गाजे-बाजे से पूजा की जाय तो बरसात का योग बनता है। इसी कामना को लेकर ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ गांव की परिक्रमा करते हुए गुन्सी चौकी के सामने बने भोमिया महाराज मंदिर पहुंचे। यहां महिलाओं एवं पुरुष सत्संग मंडली ने भोमियाजी को रिझाने के लिए भजन प्रस्तुत किए। दो घंटे तक भजन कीर्तन करने के बाद विधि विधान से महाराज की पूजा अर्चना कर बरसात की कामना की। इसके बाद चूरमा का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसादी बांटी गई।

0 Response to "बरसात की कामना को लेकर भोमियाजी की पूजा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status