महिलाओं ने की गाय व बछडे की पूजा
मंगलवार, 12 सितंबर 2023
Comment
पीपलू। पीपलू क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनवाड़ा में सोमवार को बछ बारस हर्षोल्लास के साथ के साथ मनाई गई, महिलाओं ने विधिवत गौ माता की पूजा अर्चना कर की परिवार के आरोग्य सुख समृद्धि की कामना की। बछ बारस के दिन गाय का दूध, दही, गेहूं व चावल नहीं खाने का विधान है। उनकी जगह अंकुरित मोठ, मूंग तथा चने आदि को भोजन में उपयोग में किया जाता है। इन्हें इन्ही से बना प्रसाद चढ़ाया जाता है। बछ बारस के दिन चाकू से काटा गया कोई भी खाद्य पदार्थ खाना वर्जित होता है।

0 Response to "महिलाओं ने की गाय व बछडे की पूजा "
एक टिप्पणी भेजें