67वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र बॉक्सींग प्रतियोगिता
मंगलवार, 12 सितंबर 2023
Comment
(रिर्पोटर:दिव्या शर्मा)
भीलवाड़ा । आज दिनांक 10 सितम्बर 2023 को 67वीं जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक 14 वर्ष छात्र बॉक्सींग प्रतियोगिता का उद्घाटन कोणार्क पब्लिक स्कूल ज्योति नगर श्याम विहार में श्रीमती पार्षद इन्दु बंसल जी द्वारा ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. मोहित अरोड़ा एवं अध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा उपस्थित थे।
बॉक्सींग की इस प्रतियोगिता का आयोजन श्री मुख्य टेक्नीकल सहायक राकेश शर्मा, नरेन्द्र सिंह चुण्डावत, पुष्कर तेली, रामलाल,मोहन, दिनेश सोमानी, हरिनारायण कोली, मोहन लाल, चन्द्रशेखर के नेतृत्व में किया जा रहा है।
प्रतिभागियों को शपथ दिलवाकर प्रधानाचार्य पन्नालाल जोशी के द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया एवं विद्यालय के निदेशक दिवाकर जावा ने आभार व्यक्त किया।

0 Response to "67वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र बॉक्सींग प्रतियोगिता"
एक टिप्पणी भेजें