निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से रैगर समाज को टिकट देने वाले राजनीतिक दल का ही संपूर्ण जिले का रैगर समाज करेगा समर्थन
निवाई। शनिवार को अखिल भारतीय रैगर महासभा के जिला अध्यक्ष शंकर लाल हाथीवाल के नेतृत्व में समाज के लोगों ने सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया से मिलकर विधानसभा क्षेत्र निवाई पीपलू से रेगर समाज के व्यक्ति को टिकट देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा उन्होंने बताया कि यह आरक्षित सीट है संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता बैरवा समाज के हैं उसके बाद सबसे ज्यादा मतदाता रैगर समाज के हैं उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अब तक बैरवा समाज को ही प्रत्याशी बनाए जाते रहने के कारण संपूर्ण जिले का बैरवा समाज अधिकतर कांग्रेस के पक्ष में ही मतदान करता आया है विधानसभा क्षेत्र में रैगर समाज के 18 से 20 हजार एवं संपूर्ण जिले में 1.30 लाख तथा लोकसभा क्षेत्र में 2.50 लाख मतदाताओं का पिछले 20 वर्षों से भाजपा से जुडा होने का संपूर्ण लाभ जिले एवं लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को मिलता रहा है उन्होंने बताया कि 2003 व 2013 में रैगर समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने पर जिले की चारों सीटों पर भाजपा को विजय हासिल हुई थी इसके विपरीत 2008 में रैगर समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनाए जाने के कारण जिले की चारों सीटों पर भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा था उन्होंने बताया कि 2018 में भाजपा ने रैगर समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया था लेकिन सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने का संदेश होने के कारण संपूर्ण गुर्जर समाज का मतदाता जो कि अधिकतर भाजपा का समर्थक रहा है लामबंद होकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने के कारण रैगर समाज के भाजपा प्रत्याशी पराजित हुए थे उन्होंने बताया कि रैगर समाज से टिकट मांगने वालों की संख्या अधिक होने के बाद भी समाज के किसी भी व्यक्ति को भाजपा टिकट देती है तो समाज उसको एकजुट होकर विजय दिलाएगा इस अवसर पर गणपत मानोलिया,पूर्वपार्षद, नन्द किशोर बांसीवाल, नाथू लाल बड़ोलिया, रामभजन वर्मा, मोतीलाल बडोलिया,ताराचंद बांसीवाल, सीताराम ठागरिया, जगदीश डडवाडिया, मनोहर लाल ठागरिया, रामगोपाल सूंकरिया, रामकिशोर कंवरिया, मांगी लाल गिरदावर, ताराचंद कंवरिया, पूर्व सरपंच, बाबू लाल कंवरिया, मांगीलाल मंडरावालिया, मदन लाल रोडवेज, ताराचंद, दुर्गा लाल कंवरिया, मोहन लाल सालोदिया, ओंकार सालोदिया, चुन्नी लाल हाथीवाल सहित समाज के लोक लोक मौजूद थे

0 Response to "निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से रैगर समाज को टिकट देने वाले राजनीतिक दल का ही संपूर्ण जिले का रैगर समाज करेगा समर्थन "
एक टिप्पणी भेजें