श्री गौरी शंकर महादेव की प्रदोष पर सजाई मनमोहक झांकी
बुधवार, 13 सितंबर 2023
Comment
निवाई। भाद्रपद के प्रथम प्रदोष के अवसर पर श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पंचामृत से अभिषेक किया। मंदिर समिति के सुरेन्द्र दाधीच नला ने बताया कि इसके बाद श्रद्धालुओं ने सहस्त्रघटों से भगवान का जलाभिषेक किया। प्रदोष के पावन अवसर पर पूजा करने के लिए मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अभिषेक के बाद भगवान की भव्य झांकी सजाई गई। इसके बाद आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।

0 Response to "श्री गौरी शंकर महादेव की प्रदोष पर सजाई मनमोहक झांकी"
एक टिप्पणी भेजें