Advertisement

बछबारस पर की गाय व बछड़े की पूजा

बछबारस पर की गाय व बछड़े की पूजा



(रिर्पोटर: लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई। गांव पराना सहित व ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को बछ बारस पर्व पर महिलाओं ने परम्परागत तरीके से गाय व बछड़े की पूजा अर्चना की। बछ बारस पर्व पर ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह महिलाएं गाय व बछड़े की पूजा कर कहानी सुनती नजर आई। सोमवार की सुबह महिलाएं सज धजकर पूजा का थाल लेकर अपने घरों के बाहर गाय व बछड़े की पूजा की। इस दौरान ग्वाल के तिलक लगाकर वस्त्र व अन्य सामान भेंट किए तथा गाय व बछड़े को विभिन्न प्रकार के व्यजंन खिलाकर वस्त्र ओढ़ाएं। इसके अखंड सुहाग की कामना को लेकर महिलाओं ने कहानी सुनी । महिलाएं सामुहिक रूप से मंगल गीत गाते हुए गाय बछड़े के पास पहुंची । गांव में महिलाएं ने गाय व बछड़े की पूजा की । अपने से बड़ों का आशीर्वाद लिया। सोमवार को महिलाओं ने व्रत रखा और शाम को मूंग, चने, ज्वार, मक्का व बाजारे की रोटी से व्रत खोला इस अवसर पर रीना शर्मा, खुशबू शर्मा, रिया शर्मा, राधा शर्मा कृष्ण शर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।

0 Response to "बछबारस पर की गाय व बछड़े की पूजा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status