Advertisement

किशोरी मेले का हुआ आयोजन

किशोरी मेले का हुआ आयोजन

 


निवाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किशोरी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राउमावि के प्राचार्य देवेंद्रपाल सिंह ने किया। किशोरी मेले में निवाई यूसीईईओ के सभी विद्यालयों की बालिकाओं ने भाग लिया। उक्त मेले में बालिकाओं ने सामाजिक सरोकार, गणित विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषयों पर आधारित मॉडल, चित्र, प्रदर्शनी एवं क्रियाशील मॉडल बनाकर विभिन्न स्टॉल लगाई। विद्यालय परिवार सहित अन्य विधार्थियों ने किशोरी मेले में लगी स्टॉल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मेले में उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्रारंभिक श्रेणियों में प्रदर्शनी व स्टॉल लगाई गई। निर्णायकों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रथम तीन स्थान तय किए। किशोरी मेले में मेहमान प्राचार्य यामीन खान, प्राचार्य देवेंद्रपाल सिंह सहित विद्यालय के सुमन महावार, पूर्णिमा बोहरा, सुमन विजय, प्रहलाद गुर्जर, कुमकुम मौर्य, असमा बानो, राजेश सोनी, मनोज जैन, निशा भट्ट, कोशर सुलताना, अशोक चौधरी, पूजा बंसल, विनोद जैन, तनुजा माथुर सहित विद्यालय का स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और सभी ने मेले की उपयोगिता का लाभ उठाया।

0 Response to "किशोरी मेले का हुआ आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status