बाढ गोरखुर्द गांव से शीतला माता पदयात्रा रवाना
निवाई।पशुओं में फैली बीमारी को लेकर गांव बाढ गोरखुर्द से शीतला माता के लिए पदयात्रा रवाना हुई। ग्रामीण सीताराम बैरवा ने बताया कि पशुओं की रक्षा हेतु सोमवार को गांव बाढ गोरखुर्द व नई तोड से शीतला माता के लिए पदयात्रा धूमधाम से रवाना हुई। ग्रामीणों ने बालाजी मंदिर गोरखुर्द उर्फ नई तोड मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद पदयात्रा ध्वज की आरती कर शीतला माता के लिए पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। दशरथसिंह चौहान ने बताया कि पदयात्रा शीतला माता पहुंच कर ध्वज अर्पित करेंगे। तथा पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए माताजी से विशेष प्रार्थना व अनुष्ठान किया जाएगा। इस दौरान छोटू मुंशी, बाबू लाल गुर्जर हिंगोनिया, रामलाल बैरवा, लच्छूराम बैरवा, कमलेश बैरवा, राकेश बैरवा, गंगाधर बैरवा, सीताराम बैरवा, हजारी लाल बैरवा, प्रभू लाल बैरवा, चन्द्रकला बैरवा, अनिता देवी, पाना देवी व मीरा देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

0 Response to "बाढ गोरखुर्द गांव से शीतला माता पदयात्रा रवाना"
एक टिप्पणी भेजें