पूर्णाहूति के साथ कथा का हुआ समापन
बुधवार, 13 सितंबर 2023
Comment
पीपलू(ओपी शर्मा)।उपखंड क्षेत्र के केदारनाथ मंदिर झिराना के सत्संग भवन में चल रही भागवत कथा की मंगलवार को पूर्णाहूति हुई। कथा के अंतिम दिन कथावाचक श्यामसुंदर महाराज मेहंदीपुरा ने कृष्ण सुदामा प्रसंग सुनाते हुए कहा कि विश्व में शांति का माहौल तैयार करना है तो श्रीकृष्ण.सुदामा जैसी मित्रता को महत्व देना होगा। सच्ची मित्रता में कोई गरीब या अमीर नहीं होता। मित्रता के लिए किसी भी प्रकार की दौलत की आवश्यकता नहीं होती। सुदामा दरिद्र होते हुए भी भगवान श्रीकृष्ण के मित्र थे। सुदामा विद्वान थे। वे अपनी विद्वता से धनार्जन कर सकता थे, लेकिन सुदामा ने विद्वता को कभी धन कमाने का साधन नहीं बनाया। इसलिए वो गरीब होते हुए भी अमीर थे। इस मौके काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

0 Response to "पूर्णाहूति के साथ कथा का हुआ समापन"
एक टिप्पणी भेजें