Advertisement

टोंक जिले में निवाई रेंज अधिकाारियों की लापरवाही से जोर-शोर से चल रहा पत्थर का अवैध उत्खनन, खोखले हो रहे पहाड़

टोंक जिले में निवाई रेंज अधिकाारियों की लापरवाही से जोर-शोर से चल रहा पत्थर का अवैध उत्खनन, खोखले हो रहे पहाड़

 



पीपलू (ओपी शर्मा) । टोंक जिले में वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत और लापरवाही के चलते माफिया द्वारा जंगलों में पत्थरों का अवैध उत्खनन का कारोबार जोर-शोर से चल रहा है। माफिया द्वारा खोदे जा पत्थरों से जहां पूरा निवाई रक्ताचल पर्वत

खोखला होता जा रहा है।हालांकि माफियाओं द्वारा निकाले जा पत्थरों और पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए वर्तमान डीएफओ मरिय शाहीन ए ,ने माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी परंतु सक्रिय माफिया पर अंकुश लगाने के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। वन विभाग के आला अधिकारियों की यह चुप्पी माफिया और वन विभाग के अधिकारियों की आपसी साठगांठ की ओर इशारा कर रही है।उल्लेखनीय है, कि जिले के निवाई रेंज के रेन्जर द्वारा निवाई, सिरस नाके के

मंडालियां,बहड,नोहटा, जामडोली में बेहद घने और आकर्षक दिखने वाले जंगल पिछले लंबे समय से अंदर ही अंदर खोखले होते जा रहे हैं। वन माफिया बेखौफ होकर पत्थरों का उत्खनन कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही के कारण वन माफिया के हौंसले बुलंद बने हुए हैं और वह तेजी के साथ वनों को उजाड़ रहे हैं। क्षेत्र के जंगलों में पत्थर की अवैध खदान पर रात के समय लाखों रुपये के पत्थरों का उत्खनन किया जा रहा है दिन-रात पत्थरों की कटाई मशीनों की आवाज साफ सुनाई देती है। 

निवाई रेंज के वन परिक्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में जहां पड़ताल की गई तो पता चला कि माफिया डम्पर, ट्रेक्टर ट्रालीयों की मदद से पत्थरों व झिकरे की सप्लाई कर रहे हैं। परन्तु वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उन पर आज तक कार्रवाई नहीं की है।लोगों के द्वारा बताया गया कि निवाई रेंजर की मिलीभगत से वन विभाग की बाउंड्रीवॉल के पत्थरों व झिकरे को वन माफिया के लोग डम्परों,ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर लंबे समय से बाजारों में बेचने का काम कर रहे हैं।लोगों का कहना है कि वनों की सुरक्षा जिन अधिकारी-कर्मचारियों को दे रखी है। वह निगरानी करने की बजाय रेंज कार्यालय में बैठे रहते हैं। ऐसी स्थिति में सिर्फ भगवान ही वनों की रखवाली कर सकते हैं । वहीं क्षेत्रीय ग्रामीण को वन माफिया डरा-धमकाकर चुप करा देते हैं और अवैध कारोबार करते हुए वनों का विनाश कर रहे हैं।


इनका कहना है - निवाई रेंज में अवैध पत्थर व झिकरे के खनन की जानकारी मिली है। सम्बंधित वन कर्मियों व माफियाओं पर कार्रवाई की जायेगी। (मरिय शाहीन ए- उपं वन संरक्षक टोंक)



0 Response to "टोंक जिले में निवाई रेंज अधिकाारियों की लापरवाही से जोर-शोर से चल रहा पत्थर का अवैध उत्खनन, खोखले हो रहे पहाड़"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status