Advertisement

कृषि महाविद्यालय झिलाई में मनाया हिन्दी दिवस

कृषि महाविद्यालय झिलाई में मनाया हिन्दी दिवस

 


निवाई। श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के अन्तर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय झिलाय में हिन्दी दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. रामजीलाल मीणा ने बताया कि 14 सितम्बर वर्ष 1949 को हिन्दी को राजभाषा घोषित किया गया था। हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को हर साल हिन्दी दिवस के रुप में मनाया जाने लगा। महात्मा गाँधी ने हिन्दी को आमजन की भाषा बताया था। इसलिए इसे राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया। हिन्दी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। देश के लगभग 78 प्रतिशत लोग हिन्दी बोलते और समझते हैं। हिन्दी भाषा हमारी संस्कृति व एकता को जोडने में प्रमुख आधार है। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा पोषण की महत्वता व हिन्दी दिवस पर प्रश्नोत्तरी व विभिन्न कार्यक्रमों से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों सहित डॉ. विजय पाराशर, डॉ. प्रवीण पिलानिया, डॉ. भगवान सिंह धाकड, आकाश तँवर व राजवीरसिंह एवं महाविद्यालय कर्मचारी मौजूद थे।

0 Response to "कृषि महाविद्यालय झिलाई में मनाया हिन्दी दिवस"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status