पोषण माह के आयोजन पर महिलाओं को किया जागरूक
रविवार, 17 सितंबर 2023
Comment
निवाई। निकटवर्ती गांव रम्भा में स्थित नंद घर के कार्यकर्ताओं ने पोषण माह के तहत पोषण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती और धात्री महिलाओं को अध्यापक रामसिंह मीणा द्वारा बताया कि पोष्टिक भोजन शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। हम भोजन में मोटे अनाज का उपयोग बढ़ाएं और ज्यादा से ज्यादा खाद्य पदार्थों को भोजन में सम्मिलित करें। बच्चों के भोजन में पोषण बढ़ाने वाली चीजों को उनके स्वाद के अनुसार शामिल करें। क्लस्टर सुपरवाइजर शिप्रा शर्मा व तारा पाडे ने भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्हें तिरंगा थाली के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान महिला पर्यवेक्षक तारा, नंद घर की कार्यकर्ताओं सहायिकाओ एवं अध्यापकगण, ग्रामीण व कई बालक बालिकाएं व समुदाय की महिला मौजूद थे।

0 Response to "पोषण माह के आयोजन पर महिलाओं को किया जागरूक"
एक टिप्पणी भेजें