Advertisement

उपराष्ट्रपति आज अविकानगर में करेंगे अनुसंधान व तकनीकियों का निरीक्षण

उपराष्ट्रपति आज अविकानगर में करेंगे अनुसंधान व तकनीकियों का निरीक्षण

 


 वैज्ञानिकों में उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर उत्साह


1962 में संस्थान की स्थापना के बाद प्रथम बार होगा आगमन


मालपुरा।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज गुरुवार को टोंक जिले के मालपुरा में स्थित केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर के एकदिवसीय दौरे पर आएंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज लता मनोज कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया वहीं अधिकारियों ने हेलीपैड से अविकानगर तक रिहर्सल किया। 

उपराष्ट्रपति का अग्रवाल सेवा सदन डिग्गी के पास बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से सुबह 9 बजे आने का कार्यक्रम है तथा सड़क मार्ग से अविकानगर पहुंचेंगे जहां पर संस्थान निदेशक डॉक्टर अरुण कुमार तोमर सहित वैज्ञानिकों की ओर से उपराष्ट्रपति का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। उपराष्ट्रपति संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए उन्नत नस्ल के भेड़, बकरी और खरगोश तथा तीन से चार मैमने पैदा करने वाली अविशान भेड़ का अवलोकन करेंगे। उपराष्ट्रपति संस्थान के वस्त्र निर्माण प्लांट पर भेड़ की ऊन की प्रोसेसिंग का अवलोकन कर ऊन से बनाए जाने वाले वस्त्रों को मशीन पर बनाने की प्रक्रिया देखेंगे तथा वस्त्र निर्माण विधि का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति प्रगतिशील महिलाओं के दल, प्रगतिशील किसानों के दल व संस्थान के वैज्ञानिकों से चर्चा भी करेंगे। टेक्नोलॉजी पार्क में बरगद का पौधा भी लगाएंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस व प्रशासन की ओर से सुरक्षा की तमाम तैयारियां कर ली गई है। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार त्यागी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक आदर्श चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान, डिग्गी थाना प्रभारी अयूब खान, पचेवर थाना अधिकारी कप्तान सिंह सहित अविकानगर के अधिकारियों ने रिहर्सल किया तथा हेलीपैड से लेकर अविकानगर तक कॉरिडोर बनाकर उपराष्ट्रपति के आगमन व प्रस्थान का जायजा लिया।

0 Response to "उपराष्ट्रपति आज अविकानगर में करेंगे अनुसंधान व तकनीकियों का निरीक्षण"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status