गणेश मंदिर में मनाया नंदोत्सव
रविवार, 17 सितंबर 2023
Comment
निवाई। सिया महिला मंडल के तत्वावधान में शनिवार को चिंतारहण गणेश मंदिर में नंदोत्सव आयोजित हुआ। मंडल अध्यक्ष वैशाली गुप्ता ने बताया कि सर्वप्रथम महिलाओं ने भगवान गणेश एवं बालगोपाल की पूजा अर्चना की। इसके बाद दो महिलाएं राधा कृष्ण बनकर नंदोत्सव में पहुंची। जहां राधाकृष्ण ने महिलाओं बीच भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं तथा रास गीतों पर जमकर भक्ति नृत्य किया। इस दौरान राधा कृष्ण महिलाओं के संग भी सामूहिक रास नृत्य किया। इस
दौरान महिलाओं ने जमकर टाफियां और खिलौने सहित विभिन्न प्रकार की वस्तुएं उछाल के रूप वितरित की। अंत में महिलाओं ने सामूहिक महाआरती कर प्रसाद वितरित किया। तथा नंदोत्सव पर महिलाओं को उपहार बांटे गए। इस दौरान शिमला, सावित्री, कृष्णा, आराधना, पूजा, सुनीता, पिंकी, गायत्री, राजेश देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

0 Response to "गणेश मंदिर में मनाया नंदोत्सव"
एक टिप्पणी भेजें