Advertisement

अवैध खनन व परिवहन में लिप्त 2 ट्रेक्टर ट्रॉली व एक डंपर जप्त

अवैध खनन व परिवहन में लिप्त 2 ट्रेक्टर ट्रॉली व एक डंपर जप्त

 


निवाई | बरोनी व दतवास थाना पुलिस ने अवैध खनन व परिवहन पर कार्यवाही करते हुए दो ट्रेक्टर-ट्रॉली व एक डंपर को जप्त किया है। दतवास थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान दतवास मोड नाके पर नाकाबंदी के दौरान ढूंढ नदी की तरफ से आ रहे एक ट्रेक्टर-ट्राली को रुकवाया। ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर ट्राली छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि ट्रेक्टर ट्राली में अवैध पत्थर भरे हुए थे। इस पर ट्रेक्टर ट्राली व पत्थर जप्त कर लिए गए। इसी प्रकार बरोनी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बनास नदी के तन में गांव ककराज की ओर से अवैध बजरी भरकर आ रहे एक ट्रेक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है। इसी प्रकार अवैध बजरी भरे हुए एक डंपर को रजवास मोड गुड्डाआनंदपुरा में पकडा है। डंपर में करीब 35 टन बजरी भरी हुई थी। दोनों के चालक ही फरार हो गए। पुलिस ने एमएमडी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार दतवास थाना पुलिस ने ललवाड़ी मोड़ से लालाराम  बैरवा निवासी बैरवा ढाणी ललवाड़ी को अवैध शराब के 52 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है।

0 Response to "अवैध खनन व परिवहन में लिप्त 2 ट्रेक्टर ट्रॉली व एक डंपर जप्त"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status