Advertisement

बरोनी थाने पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 3 लाख 42 हजार रुपये जप्त

बरोनी थाने पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 3 लाख 42 हजार रुपये जप्त

 


निवाई। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता की पालना में पुलिस द्वारा वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से 3 लाख 42 हजार की नकदी जप्त की गई है। थाना अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मध्य नजर वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार की रात को नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक पिकअप कार की तलाशी ली गई। तलाशी में पिकअप से 3 लाख 42 हजार की नकदी बरामद हुई। मालिक से पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। इस पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नकदी जप्त कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है।

0 Response to "बरोनी थाने पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 3 लाख 42 हजार रुपये जप्त"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status