Advertisement

 दीवार सज्जा, भित्ती चित्रण प्रीतियोगिता का हुआ आयोजन

दीवार सज्जा, भित्ती चित्रण प्रीतियोगिता का हुआ आयोजन



निवाई | राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सीन्दरा मे विधानसभा आम चुनाव 2023 को लेकर मतदाता जागरूकता हेतु रिटर्निंग अधिकारी रविकांत सिंह के निर्देशानुसार विद्यालय मे स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य कृतिका शर्मा ने बताया कि मतदाता जागरूकता हेतु विद्यालय की छात्राओं द्वारा  दीवार सज्जा, भित्ती चित्रण प्रीतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के स्वीप कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक सम्पति मीणा के मार्गदर्शन मे सभी छात्र छात्राओं को मतदान की शपथ व सी विजिल एप्प की जानकारी दी गयी। सभी बच्चों को मतदान जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृतिका शर्मा, अनुसुईया शर्मा, बद्रीलाल बैरवा, मोनिका सोनी, सम्पति मीणा, राजेन्द्रप्रसाद शर्मा, देवालाल गुर्जर, देवनारायण गुर्जर, रेखा बाई मीणा, मीरा वर्मा, देवराज  ठागरिया व कुलदीप जांगिड मौजूद रहे।

0 Response to " दीवार सज्जा, भित्ती चित्रण प्रीतियोगिता का हुआ आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status