Advertisement

चौथ माता बरवाड़ा के लिए विशाल पदयात्रा आज होगी रवाना

चौथ माता बरवाड़ा के लिए विशाल पदयात्रा आज होगी रवाना

 

निवाई। ग्राम पंचायतगुंसी से चौथ माता बरवाड़ा की चौदहवीं विशाल पदयात्रा सोमवार को रवाना होगी। श्रद्धालु शिवकिशन मीणा ने बताया कि गांव के कंकाली माता मंदिर से सोमवार को बरवाड़ा वाली चौथ माता के लिए रवाना होने वाली चौदहवीं पदयात्रा का पहला रात्रि विश्राम ग्राम नला और दूसरा विश्राम शिवाड़ में होगा। पदयात्रा 1 नवंबर को चौथ माता के दरबार में पहुंचेगी जहां ध्वज चढ़ाने के बाद माता के दर्शन कर सुख समृद्धि की मंगल कामना करेंगे। इसके बाद महाप्रसादी ओर रात्रि जागरण का कार्यक्रम भी होगा।

0 Response to "चौथ माता बरवाड़ा के लिए विशाल पदयात्रा आज होगी रवाना"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status