सूरजमल बैरवा अध्यक्ष, रामअवतार बैरवा महामन्त्री व सुनिलकुमार बैरवा बने कोषाध्यक्ष
सोमवार, 30 अक्टूबर 2023
Comment
निवाई। नला रोड पर स्थित बैरवा छात्रावास में रविवार को जिला बैरवा अधिकारी कर्मचारी विकास संस्था शाखा निवाई के चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष सुदर्शन जोनवाल, संरक्षक दिनेश कुमार बैरवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल सोन्धीफल, महामन्त्री मदनमोहन, कोषाध्यक्ष हेतराज मेहरा, कवि हनुमान बादाम की मौजूदगी में चुनाव सम्पादित कराये गये। जिसमे सर्वसम्मति से व्याख्याता शारिरीक शिक्षक सूरजमल बैरवा को अध्यक्ष एव अध्यापक रामअवतार बैरवा को महामन्त्री व कोषाध्यक्ष के पद पर सुनिलकुमार बैरवा को मनोनित किया गया। बनवारीलाल बैरवा ने बताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकरियों को पद एवं गोपनियता की सपथ दिलाकर सम्मानित किया गया।

0 Response to "सूरजमल बैरवा अध्यक्ष, रामअवतार बैरवा महामन्त्री व सुनिलकुमार बैरवा बने कोषाध्यक्ष"
एक टिप्पणी भेजें