जवाली गांव में खेत पर रखे चारे में लगी आग, ग्रामीणों ने ट्यूबवेल और टेंकर की मदद से बुझाई, किसान को एक लाख रुपए का नुकसान
सोमवार, 30 अक्टूबर 2023
Comment
पीपलू। उपखंड के गांव जवाली गांव में रविवार सुबह खेत पर पड़े 10 ट्रॉली ज्वार के चारे में अचानक आग लग गई। आग लगने से चारा जलकर खाक हो गया। आग लगने का पता लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और टेंकर और 3 ट्यूबवेल चलाकर करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से किसान को करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। गांव के महबूब लोहार ने बताया कि जवाली निवासी श्योजीराम यादव के खेत पर कटकर पड़ा 10 ट्रॉली ज्वार के चारे में आग लग गई। इसका पता लगने के बाद पीडित और गांव वाले खेत पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने टेंकर और 3 ट्यूबवेल चलाकर आग बुझाई, लेकिन तक तब दस ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। किसान को करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पूर्व सरपंच सुरेश यादव ने जिला प्रशासन से पीडित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

0 Response to "जवाली गांव में खेत पर रखे चारे में लगी आग, ग्रामीणों ने ट्यूबवेल और टेंकर की मदद से बुझाई, किसान को एक लाख रुपए का नुकसान"
एक टिप्पणी भेजें