विधानसभा आम चुनाव के बेहतर प्रबंधन के लिए पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त
मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023
Comment
पुलिस पर्यवेक्षक 6 नवंबर को जिले में आएगें
भीलवाडा। जिले में विधानसभा आम चुनाव 2023 को सुचारू, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में आईपीएस श्रीमती रूपा एम एवं आईपीएस श्री चिन्मय बिसवाल को पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। आगामी 6 नवंबर को पुलिस पर्यवेक्षक जिले में आयेंगे। इनके प्रोटोकॉल एवं अन्य कार्य हेतु प्रोटोकॉल अधिकारियों को लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री आशीष मोदी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सुव्यवस्थित तरीके से चुनाव सम्पन्न करवाये जाने के लिए आईपीएस श्रीमती रूपा एम को विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा, जहाजपुर व माण्डलगढ़ के लिए इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र आसीन्द, माण्डल, सहाडा व भीलवाडा में आईपीएस श्री चिन्मय बिसवाल को पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

0 Response to " विधानसभा आम चुनाव के बेहतर प्रबंधन के लिए पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त"
एक टिप्पणी भेजें