Advertisement

अमृत कलश की मिट्टी लेकर दिल्ली पहुंचेगी बालिकाएं

अमृत कलश की मिट्टी लेकर दिल्ली पहुंचेगी बालिकाएं

 


पीपलू। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया। 29 अक्टूबर को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले राष्ट्रीय स्तर के समारोह में ब्लॉक के अमृत कलश को लेकर पांसरोटियां निवासी कविता बैरवा, गहलोद निवासी सरोज बैरवा पहुंचेगी। इस कलश में ग्राम पंचायतों, पोस्ट आफिस, कॉलेज, शहीद स्मारकों, भैरवनाथ मंदिर आदि प्रमुख स्थानों से एकत्रित की गई मिट्टी शामिल है। देशभर के सभी ब्लॉक इस तरह के अमृत कलश दिल्ली पहुंचेगे। जिससे वहां अमृत वाटिका एवं अमृत महोत्सव स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी हेमराज सोलंकी, कानाराम चौधरी, कमलेश टेलर, नेहरू युवा केन्द्र के दिलखुश बैरवा व मनीष बैरवा आदि मौजूद रहे।

0 Response to "अमृत कलश की मिट्टी लेकर दिल्ली पहुंचेगी बालिकाएं"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status