Advertisement

मतदान वृद्धि के लिए रिटरिंग ऑफिसर रविकांत सिंह के निर्देशन में हो रहे है कई कार्यक्रम

मतदान वृद्धि के लिए रिटरिंग ऑफिसर रविकांत सिंह के निर्देशन में हो रहे है कई कार्यक्रम

 

निवाई। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के चुनावों में मतदान वृद्धि के लिए चुनाव आयोग राजस्थान के स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता के लिए निवाई विधान सभा क्षेत्र में रिटरिंग ऑफिसर रविकांत सिंह के निर्देशन में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिससे मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी। रिटरिंग ऑफिसर रविकांत सिंह ने बताया कि जागरूकता अभियान में क्षेत्र के सरकारी व निजी संस्थान विभिन्न कार्यक्रम करके लोगो को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे है। उन्होंने बताया कि सी विजिल, वोटर हेल्प लाइन ऐप्स को डाउन लोड के लिए रिक्को एरिया निवाई व बरोनी के कर्मियों को प्रेरित किया। इसी तरह दीवारों पर नारा लेखन में काशीपुरा, चौगाई, जंवाली, कुरेड़ा, मदारीपुरा, सिरोही गांवों में दीवारों पर नारा लेखन लिखाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इसी कडी में सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में छात्रों को सपथ दिलाईजा रही हैं। इस दौरान निवाई शहर सहित झिलाय, चनानी, सिरोही में हस्ताक्षर अभियान, राहोली स्कूल में पाती लेखन, ढ़ाणी जुगलपुरा में दीपमाला, झिलाय, बस्सी स्कूल में पतंग प्रतियोगिता, झिराना, दत्तवास, पीपलू, मूंडिया में रैली एवं केन्डल मार्च निकाल कर लोगों में मतदान करने के प्रति उत्साह उत्पन्न किया गया। निवाई, झिराना, बस्स व बनस्थली में रंगाली बनाकर, नुक्कड नाटक, वनस्थली विद्यापीठ, राहोली, पीपलू में सेल्फी पाईंट, निवाई, झिलाई, बस्सी में मेहन्दी प्रतियोगिता, निवाई व वनस्थली में मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता को जागरुक किया जा रहा है। विधान सभा क्षेत्र निवाई के कई स्कूलों में छात्रो द्वारा मेराथन दौड़, विचित्र वेशभूषा से भी लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

0 Response to "मतदान वृद्धि के लिए रिटरिंग ऑफिसर रविकांत सिंह के निर्देशन में हो रहे है कई कार्यक्रम"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status