Advertisement

एफएसटी टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से 1 लाख 39 हजार 640 की राशि जप्त

एफएसटी टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से 1 लाख 39 हजार 640 की राशि जप्त


निवाई | चुनाव आयोग  के निर्देश पर अवैध रकम निकासी की धरपकड अभियान में रिटर्रिंग अधिकारी रविकांत सिंह के निर्देशन में एफएसटी ने कार्यवाही करते हुए निवाई विधान सभा क्षेत्र में दो जगह से रकम जप्ती कार्यवाही की है। एफएसटी-5 के रिजर्व प्रभारी दीपक जारवाल ने बताया कि देवपुरा मोड़, झिलाई पर एक मोटर साईकिल सवार से 68,440 रूपये जप्त किए। इस रकम का वैधानिक सबूत नहीं दिए जाने पर जप्ती की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार एफएसटी-8 के प्रभारी कमल कसाणा ने बताया कि उनकी टीम झिराना मे वाहन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान कार सवार सेे 71 हजार 200 रूपये की नकदी को जप्त किया है। कार सवार से नकदी का पुख्ता सबूत मांगने पर उसने उपलब्ध नही कराने पर जप्ती की कार्यवाही की गई है।

0 Response to "एफएसटी टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से 1 लाख 39 हजार 640 की राशि जप्त"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status