निवाई | खिडग़ी गांव में आग लगने से 15 ट्रॉली ज्वार व बाजरे की कड़बी जल गई। ग्रामीण पवन चौधरी ने बताया कि गुरुवार की सुबह 10:30 बजे जाटों के मोहल्ले के समीप स्थित विकास पुत्र रामवतार जाट के 10 बीघा खेत में हुई 9 ट्राली बाजरा व 6 ट्राली ज्वार की कड़बी रखी हुई थी। गुरुवार को अज्ञात कारणों से कड़बी में आग लग गई जिससे सारी कड़बी जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीण दौडक़र मौके पर पहुंचे और आस-पास के कुएं से पाइप लगाकर आग को बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
0 Response to " 15 ट्रॉली कड़बी में अज्ञात क से लगी आगए जलकर हुई खाक"
0 Response to " 15 ट्रॉली कड़बी में अज्ञात क से लगी आगए जलकर हुई खाक"
एक टिप्पणी भेजें