Advertisement

 क्रिकेट प्रतियोगिता 5 को

क्रिकेट प्रतियोगिता 5 को


निवाई | गांव काचरिया में 5 नवंबर को श्री दादू दयाल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान मे क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। क्लब सदस्य हरसहाय मीणा व अनिल मीणा ने बताया कि गांव काचरिया के मुख्य तालाब में बने खेल मैदान में 5 नवंबर को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार उपविजेता को 15 हजार एवं मैन ऑफ द सीरीज को 1100 की नगद राशि व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में  खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, फील्डर एवं फेयर प्ले अवार्ड भी दिया जाएगा।

0 Response to " क्रिकेट प्रतियोगिता 5 को"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status