Advertisement

 नेशनल हायवे 52पर भीषण हादसा 2 वाहन आपस में भिड़े । वाहनों में आग लगी।

नेशनल हायवे 52पर भीषण हादसा 2 वाहन आपस में भिड़े । वाहनों में आग लगी।



रिपोर्टर:-(गौरव विजयवर्गीय)

टोंक | जिले में जयपुर-कोटा हाईवे 52 पर शुक्रवार शाम दो ट्रक टक्कर के बाद आग का गोला बन गए। यह हादसा जयपुर-कोटा हाईव स्थित टोंक जिले के मोटूका गांव की पुलिया पर  हुआ। दरअसल दो ट्रक में शाम को टक्कर हो गई। इसके बाद कुछ देर तक हाईवे पर वाहन थम गए। देखते ही देखते दोनों ट्रकों में आग लग गई। जिसमें एक की मौत हो गई व एक मोटरसाइकिल जल गई। व 3 व्यक्ति घायल होना बताया।

आग भीषण होने पर वहां से गुजर रहे वाहन चालक रुक नहीं पाए। पुलिस के मुताबिक यह भी पता नहीं लग पाया कि चालक फरार हो गए या वहीं थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने टोंक और निवाई से दमकल को बुलाने की सूचना जारी की। साथ ही ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। आगे की लपटें ऊंची उठने और आग अधिक होने पर लोग भी नजदीक नहीं जा पाए।

एक तरफ से निकले वाहन

गनीमत यह रही कि आग लगने के बाद दोनों ट्रक हाईवे पर एक ही साइड में रुक गए और यातायात जारी रहा। पुलिस और ग्रामीणों के मुताबिक यह हादसा एक ट्रक के गलत दिशा में आने और सामने से आ रहे ट्रक से टकराने पर हुआ।

0 Response to " नेशनल हायवे 52पर भीषण हादसा 2 वाहन आपस में भिड़े । वाहनों में आग लगी।"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status