दीवार सज्जा भित्ती चित्रण प्रीतियोगिता का हुआ आयोजन
सोमवार, 6 नवंबर 2023
Comment
निवाई | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीन्दरा मे विधानसभा आम चुनाव 2023 मतदाता जागरूकता हेतु रिटर्निंग अधिकारी रविकांत सिंह के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य कृतिका शर्मा ने बताया कि मतदाता जागरूकता हेतु विद्यालय की छात्राओं द्वारा दीवार सज्जा भित्ती चित्रण प्रीतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के स्वीप कार्यक्रम प्रभारी सम्पति मीणा के मार्गदर्शन मे सभी छात्र छात्राओं को मतदान की शपथ व सी विजिल एप्प की जानकारी दी गई। सभी बच्चों को मतदान जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया। बच्चों ने अभिभावकों को मतदान करने के लिए पाती लिखी तथा गांव मे मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई तथा अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मतदान के समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा के लिए ग्रामीणों को रैली के माध्यम से अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृतिका शर्मा, अनुसुईया शर्मा, बद्रीलाल बैरवा, मोनिका सोनी, सम्पति मीणा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, देवालाल गुर्जर, देवनारायण गुर्जर, रेखा बाई, मीरा वर्मा, देवराज ठागरिया, कुलदीप जांगिड मौजूद रहे।

0 Response to "दीवार सज्जा भित्ती चित्रण प्रीतियोगिता का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें