Advertisement

आरएलपी के प्रत्याशी प्रहलादनारायण बैरवा ने किया नामांकन दाखिल

आरएलपी के प्रत्याशी प्रहलादनारायण बैरवा ने किया नामांकन दाखिल

 


आरएलपी प्रत्याशी के नामांकन जुलूस पर 36 जेसीबी मशीनों से हुई पुष्प वर्षा

बसपा, आरएलपी, आम आदमी पार्टी सहित कुल 13 प्रत्याशियों ने किए नामांकन दाखिल

(भागचंद कौशिक)

निवाई । निवाई सुरक्षित विधानसभा सीट के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी प्रहलादनारायण बैरवा व आम आदमी पार्टी प्रत्याशी महेश बैरवा पराणा ने विशाल नामांकन रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी रविकांत सिंह को नामांकन पत्र सौंपा। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी प्रहलादनारायण बैरवा की विशाल नामांकन रैली शिवमंगल पैराडाईज से गाजे-बाजे के साथ रवाना होकर जमात, दामोदर गौशाला, राधा दामोदरजी के कुण्ड होते हुए पुलिस थाना, हरिजन बस्ती, गांधी पार्क, अंिहसा सर्किल, कृषि उपज मंडी व झिलाय रोड होते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यालय जनउपयोगी धर्मशाला पहुंची। प्रत्याशी प्रहलादनारायण बैरवा की नामांकन रैली में युवा कार्यकर्ता प्रहलादनारायण बैरवा जिन्दाबाद व हनुमान बेनीवाल जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए एवं हाथों में पार्टी का झण्डा लेकर चल रहे थे। नामांकन रैली के दौरान प्रत्याशी प्रहलादनारायण बैरवा का जमात, दामोदरजी के कुण्ड, फल सब्जी मंडी एवं एचडीएफसी बैंक के बाहर कार्यकर्ताओं ने 36 जेसीबी मशीनों से पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। रैली में सैंकडों ट्रेक्टरों पर सवार युवा कार्यकर्ता झंडे लहराते हुए चल रहें थे। 



रैली से पूर्व शिवमंगल पैराडाईज में आम सभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी प्रहलादनारायण बैरवा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीतना है। उन्होंने कहा कि पीपलू व निवाई के लोग अब तीसरा विकल्प चाहते हैं। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जाट, किसान मोर्चा अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, प्रदेश महासचिव बाबू रेडा, पूर्व सरपंच जगदीश टेलर, पूर्व जीएसएस अध्यक्ष केदार चौधरी, रामजीलाल बैरवा व गोपालाल बैरवा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। इसी प्रकार आम आदमी पार्टी के महेश कुमार बैरवा ने नामांकन दाखिल किया। इसके लिए भाजपा से बागी होकर वर्तमान नगरपालिका में पार्षद व टिकिट के दावेदार मास्टर मदनलाल वर्मा व डॉ. भूषण सालोदिया ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके अलावा साथ अन्य निर्दलियों ने भी नामांकन दाखिल किए हैं।

0 Response to "आरएलपी के प्रत्याशी प्रहलादनारायण बैरवा ने किया नामांकन दाखिल"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status