Advertisement

रजवास में लक्ष्मीनाथजी के मंदिर में मनाया वार्षिकोत्सव

रजवास में लक्ष्मीनाथजी के मंदिर में मनाया वार्षिकोत्सव

 


निवाई। गांव रजवास में गुरुवार रात्रि को लक्ष्मीनाथजी मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर छप्पन भोग की झांकी सजाकर भजन संध्या का आयोजन किया गया। सीताराम शर्मा ने बताया कि भगवान लक्ष्मीनाथजी के वार्षिकोत्सव के अवसर पर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया । भजन गायक भगवान सहाय चौधरी ने गाईये गणपति जग वंदन से भजन संध्या की शुरुआत की। इसके बाद भोले शंकर की जटा में बहे गंग की धारा, पर्वत जाजो जी लेता तो आज्यो बाला संजीवन बूटी सहित अनेक भजनों की प्रस्तुतियां देकर भक्तजनों को आनंदित किया। भजन गायिका शिवानी शर्मा ने सांवली सूरत पर दिल दीवाना हो गया, आज कीर्तन की रात है बाबा ताने आया शरसी, गायत्री शर्मा, घनश्याम शर्मा, सीताराम शर्मा, पुष्पा शर्मा, राधा शर्मा, कांता शर्मा, रामलाल जाट, सत्यनारायण जाट आदि ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। शुक्र वार को भगवान लक्ष्मीनाथजी के मंदिर में अन्नकूट का भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसादी का आयोजन किया गया।

0 Response to "रजवास में लक्ष्मीनाथजी के मंदिर में मनाया वार्षिकोत्सव"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status