Advertisement

भावना जैन ने विधान ने भजनों की दी प्रस्तुतियां

भावना जैन ने विधान ने भजनों की दी प्रस्तुतियां

 


श्रद्धालुओं ने किया भक्ति नृत्य

निवाई।अष्टान्हिका महापर्व में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा बिचला जैन मंदिर पर सिद्ध चक्र महामण्डल अनुष्ठान में जैन भजनों की प्रस्तुतियां दी जिस पर श्रद्धालुओं ने जमकर भक्ति नृत्य किया। कार्यक्रम के प्रचार संयोजक विमल जौंला ने बताया कि विधान एवं भजन कीर्तन कार्यक्रम के शुभारंभ में मूलनायक भगवान शांतिनाथ के समक्ष महावीरप्रसाद छाबड़ा एवं हेमचंद संधी ने दीप प्रज्वलित किया। भजन कीर्तन कार्यक्रम में मुख्य गायक कलाकार भावना एण्ड पार्टी जबलपुर ने मंत्र णमोकार महामंत्र हमें प्राणों से प्यारा, नवग्रह जिसके रहे पक्ष में जो जपले नवकार, गुरुवर का ये रुप सुहाना लगता हैं, पारस प्यारा लागे जिनेश्वर प्यारा लागे, झीमी झीमी उडी़ रे गुलाल चालो रे मंदरिया मे, शायद मेरी पूजा का ख्याल दिल में आया है, तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो सहित अनेक संगीत के साथ भजन कीर्तन मे भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिस पर अनिता जैन, शकुंतला छाबडा, उर्मिला सोगान, संजू जौंला, आशा लटुरिया, संगीता संघी, नीरु जैन, कंचन जैन, यामिनी जैन, लाडदेवी जैन, सपना संघी सहित कई महिलाओं ने जमकर भक्ति नृत्य किए। जौंला ने बताया कि शुक्रवार को विधान मे इन्द्र इन्द्राणियो ने 256 श्रीफल अध्र्य मण्डप पर चडाय़े। शनिवार को सिद्ध चक्र महामण्डल विधान मे संगीत के साथ 512 श्रीफल अध्र्य चडाय़े जाएंगे।

0 Response to "भावना जैन ने विधान ने भजनों की दी प्रस्तुतियां"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status