Advertisement

कलकत्ता के फूलों से सजे बाबा श्याम, विशाल भजन संध्या का हुआ आयोजन

कलकत्ता के फूलों से सजे बाबा श्याम, विशाल भजन संध्या का हुआ आयोजन

 


निवाई। इंद्रा कॉलोनी स्थित श्याम मन्दिर में देवउठनी एकादशी के सुभ अवसर पर बाबा श्याम का कलकत्ता के फूलों से भव्य श्रंगार किया गया। मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने बताया की बाबा श्याम का पन्चामृत से अभिषेक कर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई एवं मन्दिर प्रांगण की सजावट की गई। एकादशी के पावन पर्व पर दिन भर मन्दिर में भक्तों का मेला लगा रहा। रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें महेश दरगड, अनिल शर्मा, राकेश गुरुजी, रवि पारीक,महेश खण्डवाल सहित कई भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। केक काटकर बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। भव्य आतिशबाजी की गई। रात्रि में महाआरती कर भक्तों को प्रशादी वितरण की गई। इस दौरान सैकडों श्याम भक्त मौजूद रहे।

0 Response to "कलकत्ता के फूलों से सजे बाबा श्याम, विशाल भजन संध्या का हुआ आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status