Advertisement

 सुवाणा में 21 सहजोडो ने हवन कुंड में दी सामूहिक आहुतियां

सुवाणा में 21 सहजोडो ने हवन कुंड में दी सामूहिक आहुतियां



  • श्री चारभुजा नाथ मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश स्थापना महोत्सव
  • मंगलवार सांय होगी विशाल भजन संध्या

(रिपोर्टर:पवन गर्ग)
भीलवाड़ा । शहर के कोटा रोड़ स्थित सुवाणा कस्बे में श्री बडे चारभुजानाथ मंदिर आजाद चोक के नवनिर्मित शिखर पर स्वर्ण कलश स्थापना महोत्सव के दुसरे दिन सोमवार को कस्बे के ही 21 सहजोडो ने हवन कुंड मे सामुहिक आहुतिया दी। सामुहिक आहुतिया देने वालो में श्रीमती कौशल्या देवी पत्नी भंवर लाल शास्त्री,श्रीमती लादी देवी पत्नी रामेश्वर लाल जोशी,श्रीमती निर्मला देवी पत्नी कैलाशचन्द्र जोशी,श्रीमती गुड्डी देवी पत्नी रमेश चन्द्र टेलर,श्रीमती मंजू देवी पत्नी कैलाश चन्द्र टेलर,श्रीमती सोसर बाई पत्नी चुन्नी लाल सुथार,श्रीमती नारायणी देवी पत्नी मदन लाल सुथार,श्रीमती नंदू देवी पत्नी नंद लाल सुथार,श्रीमती लाली देवी पत्नी शंभु लाल सुथार,श्रीमती प्रेम देवी पत्नी देवीलाल सेवदा,श्रीमती लाडु देवी पत्नी उदय लाल लामरोड़,श्रीमती गीता देवी पत्नी मथुरा लाल लामरोड़,श्रीमती भगवती देवी पत्नी भंवर लाल लामरोड़,श्रीमती मंजू देवी पत्नी शंकर लाल लामरोड़,श्रीमती संतोष देवी पत्नी गोविन्द कसवा,श्रीमती कमला देवी पत्नी नंदलाल गुर्जर,श्रीमती समता देवी पत्नी नंदलाल जाजुंदा,श्रीमती जमनी देवी पत्नी अमरचंद गाडरी,श्रीमती रूकमा देवी पत्नी कल्याण जाजुंदा,श्रीमती रामकन्या देवी पत्नी प्यारे लाल नाथ,श्रीमती लाली देवी पत्नी चोथमल सुथार,श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी कमलकिशोर अमरवाल व श्रीमती सुशीला देवी पत्नी गजराज हिंगड प्रमुख है। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुशील चपलोत व सरपंच अमित चोधरी ने बताया कि  ग्राम पंचायत भवन में आचार्य पंडित सत्यनारायण शर्मा राजपुरोहित एवं उनके निर्देशन में सात अन्य पंडितो द्वारा सोमवार को प्रातः देव पूजा,दोपहर यज्ञ हवन, कलशराज का पुष्पाधिवास एवं कलाधिवास सम्पन्न हुआ। 20 फरवरी मंगलवार को प्रातः देव पूजा,दोपहर कलश राज का गंधाधिवास,सांय भजन संध्या एवं शर्कराधिवास होगा। 21 फरवरी बुधवार को प्रातः देव पूजा,दोपहर हवन,कलश राज का गंधाधिवास एवं जलाधिवास होगा। अंतिम दिन 22 फरवरी गुरुवार को प्रातः देव पूजा, कलशराज का सहस्त्रधारा अभिषेक के बाद, 12.15 बजे अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश एवं ध्वज दंड की स्थापना होगी। तत्पश्चात् पूर्णाहुति के साथ ही महाप्रसाद का आयोजन श्री मातेश्वरी गौसेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला परिसर मे होगा। समिति की और से मंगलवार रात्रि 08 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। जिसमे गायक कलकार लहरूदास वैष्णव एवं पार्टी अपनी प्रस्तुति देगें।   

0 Response to " सुवाणा में 21 सहजोडो ने हवन कुंड में दी सामूहिक आहुतियां"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status