Advertisement

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलेगी 78 हजार तक की सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलेगी 78 हजार तक की सब्सिडी



  • 22 फरवरी को जिला मुख्यालय पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दो स्थानों पर कैंपों का होगा आयोजन
  • जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक


(रिपोर्टर:पवन गर्ग)
भीलवाड़ा । जिला कलक्टर श्री नमित मेहता की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संपर्क पोर्टल पर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों की 100 दिवसीय कार्ययोजना, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति सहित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना, शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’’ एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में जिला कलक्टर ने नगर परिषद कमिश्नर को 22 फरवरी को जिला मुख्यालय पर विकसित भारत संकल्प योजना के तहत आयोजित होने वाले शिविरों की प्रभावी तैयारियों सुनिश्चित कर कैंप से पूर्व पात्र लोगों को चिन्हित कर कैंप में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। नगर परिषद कमिश्नर श्री हेमाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय व आवासन एवं शहरी मामलात मंत्रालय द्वारा राजस्थान में “विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व में नगर परिषद भीलवाड़ा में 18 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2023 तक कैम्पों का आयोजन किया गया। इसी के तहत विकसित 22 फरवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अतिरिक्त कैम्प का नगर परिषद क्षेत्र में नगर परिषद प्रांगण तथा कच्ची बस्ती, कम्यूनिटी हॉल, कांवाखेडा, वार्ड नं 25 में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलेगी 78 हजार तक की सब्सिडी

बैठक में जिला कलक्टर ने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही अधीक्षण अभियंता डिस्कॉम आर.एस अकाल को इस योजना के लिए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।
         
श्री अकाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1-2 किलोवाट तक 30 हजार से 60 हजार तक सब्सिडी दी जाएगी एवं 2-3 किलोवाट पर 78 हजार की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा उपभोक्ता के खाते में सीधी ही दी जाएगी। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की आधिकारिक वेबसाइट  pmsuryaghar.gov.in  है। इस वेबसाइट पर जाकर उपभोक्ता स्वयं, योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

श्री अन्नपूर्णा रसोइयों का करे औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर ने बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और उनके अधीनस्थ ब्लॉक स्तरीय को निर्देश दिए कि जब भी वे फील्ड विजिट पर जायें तो श्री अन्नपूर्णा रसोई पर भोजन कर गुणवत्ता की जांच करें। साथ ही सभी विभागों से उनके विभाग से संबंधित 100 दिवसीय कार्ययोजना में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को जल जीवन मिशन के हर एक कार्य की नियमित जांच कर प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए निर्देशित किया। जिला कलक्टर श्री मेहता ने बिजली विभाग, नगर परिषद, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पीएचईडी, चिकित्सा विभाग, कृषि, उद्यानिकी सहित अन्य विभागों के संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को 30 दिन से अधिक लंबित प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कहा कि संपर्क पोर्टल पर किए गए निस्तारण की समीक्षा की जाएगी और अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

इस दौरान बैठक में एडीएम प्रशासन श्री रतन कुमार, एडीएम सिटी श्रीमती वंदना खोरवाल, यूआईटी सचिव श्री अभिषेक खन्ना, एसडीएम सहित विद्युत, पेयजल, पीडब्ल्यूडी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

0 Response to "प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलेगी 78 हजार तक की सब्सिडी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status