जनहित की योजनाओं से पात्र व्यक्ति वंचित न रहे-सुखबीर सिंह जौनापुरिया
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:अशोक शर्मा)
टोंक। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला प्रमुख सरोज बंसल, निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा, सीईओ प्रतिष्ठा पिलानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श चौधरी, निवाई प्रधान रामअवतार लांगड़ी, पीपलू प्रधान रतनी देवी चंदेल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक मंे सांसद ने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जनहित की योजनाओं से पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। श्री जौनपुरिया ने टोंक शहर में आरयूआईडीपी एवं जलदाय विभाग द्वारा सीवरेज एवं जल वितरण लाईनों में आपसी समन्वय की कमी से कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने से लोगों को हो रही परेशानी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दोनांे विभाग जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कर आमजन को राहत पहंुचाएं।
सांसद ने कहा कि जल जीवन मिशन में ग्राम पंचायतों में हर घर नल कनेक्शन के कार्य के दौरान तोड़ी गई सड़कों को पीएचईडी के अधिकारी समय पर दुरूस्त करे। पीएचईडी के अधिकारी ग्राम पंचायतों में जाकर मॉनिटरिंग करे तथा ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान कर संबंधित फर्म पर सख्त कार्रवाई करंे।
सांसद ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा में प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की। जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रहे नवीन भवनों में (मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज, सीएचसी, पीएससी) के निर्माण कार्य की जानकारी ली एवं कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सआदत एवं मातृ एवं शिशु अस्पताल में साफ-सफाई एवं रोगियों के सामानों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने के लिए पीएमओ डॉ. बीएल मीणा को कहा।
राष्ट्रीय पशुधन मिशन में लोन के लिए पशुपालकों के आए हुए आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही कर पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए संयुक्त निदेशक डॉ. छोटू लाल बैरवा को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए कहा। खुले में मांसाहार का विक्रय करने को लेकर सांसद ने नगर परिषद एवं चिकित्सा विभाग को आगामी तीन दिन में कार्रवाई कर अवगत कराने पर विशेष जोर दिया। सांसद ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता जेपी बैरवा को कहा कि टोंक जिले में विद्युत छीजत को रोकने की कार्य योजना बनाकर आगामी दो माह में प्रगति लाएं।
जिला प्रमुख सरोज बंसल ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को कहा कि जिले में पेयजल व्यवस्था में सुधार लाएं। साथ ही, उन्होंने जल जीवन मिशन योजना में प्रेशर से पर्याप्त पानी हर घर में पहुंचाने के लिए कहा। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए जिन गांवों में पेयजल समस्या अधिक है वहा कार्य योजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता आर के सिंह को ढिकोलिया से बनेठा नवीन सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। शिक्षा विभाग के अधिकारियांे से कहा कि जिले के विद्यालयों में कक्षा-कक्षों, शौचालय, पुस्तकालय एवं खेल मैदान की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएं।
निवाई-पीपलू विधायक श्री रामसहाय वर्मा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श चौधरी को निवाई क्षेत्र में स्मैक के बढ़ते चलन को रोकने के लिए डीएसटी टीम के माध्यम से कार्यवाही करने के लिए कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों सेे कहा कि वे सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार की पालना कराएं। रोड़वेज के मुख्य प्रबंधक को कहा कि निवाई एवं सोहेला बस स्टैंड पर रोड़वेज बसों को रोकने के लिए चालक को पाबंद करंे। बैठक में समिति के मनोनित सदस्य विष्णु शर्मा, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, शिवजीराम प्रतिहार एवं ओमप्रकाश गुप्ता ने भी जनहित से संबंधित मुद्दों को उठाया।

0 Response to " जनहित की योजनाओं से पात्र व्यक्ति वंचित न रहे-सुखबीर सिंह जौनापुरिया"
एक टिप्पणी भेजें