मतदान केन्द्रों एवं 11 सहायक मतदान केन्द्रों पर लगाया पुलिस जाप्ता
टोंक । निष्पक्ष एवं भय मुक्त मतदान कराने के लिए विधानसभा चुनाव हेतु जिले में कुल 1 हजार 99 मतदान केन्द्रों एवं 11 सहायक मतदान केन्द्रों पर जिला पुलिस/आरएसी/सीएपीएफ/होमगार्ड का जाप्ता लगाया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षैत्रवार जिले में कुल 235 क्रिटीकल बूथों पर सीएपीएफ की कम्पनियों को सुरक्षार्थ लगाया गया है, वहीं 33 क्यूआरटी टीमों एवं 18 स्ट्राईक फोर्स में भी सीएपीएफ को नियोजित किया गया है। उन्होने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षैत्र में 01 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर का विधानसभा सुपरवाईजरी अधिकारी एवं 03 पुलिस सुपरवाईजरी अधिकारी लगाये गये है, 114 पुलिस मोबाईल पार्टी का गठन किया गया है। इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा क्षैत्र में 13-13 फ्लाईंग स्कवाड एवं स्टेटिक निगरानी दल का गठन किया गया है। ईवीएम मशीन की सुरक्षार्थ सीएपीएफ की एक कम्पनी का जाप्ता नियोजित किया गया है, जो 3 दिसम्बर को मतगणना समाप्ति के पश्चात अग्रिम आदेश तक तैनात रहेगा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रत्येक विधानसभा पर 01 विधानसभा एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, साथ ही प्रत्येक विधानसभा पर 03 एरिया मजिस्ट्रेट अर्थात् कुल 12 एरिया मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है तथा चारों विधानसभा क्षैत्रों में 114 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं। इस प्रकार सीएपीएफ की 17 कम्पनियांं, आरएसी के 75, एसडीआरएफ के 104, बार्डर होमगार्ड के 45, मध्य प्रदेश होमगार्ड के 120, जिला होमगार्ड के 450 तथा इसके अतिरिक्त जिला पुलिस के 80 प्रतिशत पुलिस बल सहित कुल 2 हजार 77 अधिकारियों/ कर्मचारियों को नियोजित किया गया हैं। मतदान दलों पर लगाये गये सम्पूर्ण जाब्ते को चुनाव प्रक्रिया के दौरान किये जाने वाले कार्य के सम्बन्ध में 23 एवं 24 नवम्बर को उचित दिशा-निर्देश प्रदान किये गये हैं।

0 Response to "मतदान केन्द्रों एवं 11 सहायक मतदान केन्द्रों पर लगाया पुलिस जाप्ता"
एक टिप्पणी भेजें