मतदान से पहले जनसम्पर्क में उम्मीदवारों ने लगाई पूरी ताकत,
मेहता ने रोड शो के जरिये तो पायलट ने व्यक्तिगत मतदाताओ से समर्थन के लिय की अपील
टोंक। टोंक सहित जिले में चारों सीटों पर शनिवार को मतदान से एक दिन पहले अपनी-अपनी जीत तय करने के लिए राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों ने जनसम्पर्क में अपनी पूरी ताकत लगा दी। इस दौरान कांग्रेस से सचिन पायलट एवं भाजपा के उम्मीदवार अजीत सिंह मेहता अपने-अपने समर्थकों के साथ मुख्य बाजार तथा गली-मौहल्लों में जनसम्पर्क करते नजर आये। पायलट ने दुकानदारों के अलावा कोर्ट परिसर, कलेक्ट्रेट एवं मौहल्लों आदि जगहों पर पहुंचकर लोगों से जनसम्पर्क किया। इसी प्रकार भाजपा प्रत्याशी मेहता ने गीता मंदिर से समर्थकों के साथ बाजार में रोड़ शो के जरिये व्यापारियों एंव आम लोगों से भेंट कर मत एंव समर्थन देने की अपील की। उल्लेखनीय रहे कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एंव डिप्टी सीएम रहे पायलट की टोंक विधानसभा सीट प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

0 Response to "मतदान से पहले जनसम्पर्क में उम्मीदवारों ने लगाई पूरी ताकत,"
एक टिप्पणी भेजें