बाल विवाह जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड नाटक का हुआ मंचन
निवाई। सिकोईडिकोन संस्था टोंक ने सोमवार को निवाई उपखंड के गांव झिलाई, अजीतपुरा, नया मौजा जयसिंहपुरा में बाल विवाह जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र ने बताया कि बाल विवाह के खिलाफ कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा समर्थित बाल विवाह विरोधी अभियान की जानकारी दी और बाल विवाह नहीं करने और नहीं होने देने की शपथ ली। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सिकोईडिकॉन संस्था एक महत्वपूर्ण संगठन है जो बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके सुरक्षित विकास आदि के लिए काम करता है। संस्था द्वारा किए गए नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को बाल विवाह के खतरों के प्रति जागरूक करना व बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। साथ ही उनके अधिकारों की सुरक्षा करने के लिए सजग बनाना है। कार्यक्रम में सिकोईडिकोन संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र, पूरण, किरन, सांवर मल, विष्णु, सुरज्ञान व ज्योति सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Response to "बाल विवाह जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड नाटक का हुआ मंचन"
एक टिप्पणी भेजें