Advertisement

 विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करें-मंजू मीणा

विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करें-मंजू मीणा



निर्वाचन अधिकारी रविकांत सिंह के निर्देशानुसार जागरूकता रैली व रंगोली प्रतियागिता का हुआ आयोजन

सारे काम छोड दो, सबसे पहले वोट दो, मेरा वोट मेरा अधिकार

निवाई | ग्राम पंचायत झिलाय के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्वाचन अधिकारी रविकांत सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता को लेकर शाला प्रभारी मंजू मीणा के सानिध्य में छात्राओं द्वारा रंगोली, मेहंदी पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाला प्रभारी मंजू मीणा ने छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि विधानसभा 2023 के चुनाव में अपने परिजनों व पडोसियों को भी शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करे। स्वीप प्रभारी निर्मलकुमार जैन ने बताया कि छात्राओं ने मतदान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए सारे काम छोड दो, सबसे पहले वोट दो, मेरा वोट मेरा अधिकार, हर वोट जरूरी है आदि स्लोगनों से ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रम को लेकर छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम शालिनी, द्वितीय योगिता एवं तृतीय स्थान पर खुशबू रही। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम गौरी, द्वितीय आरती एवं तृतीय स्थान पर किरण रही। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम निशा, द्वितीय सोनाक्षी एवं तृतीय स्थान पर निशा मेहरा रही। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में संजना प्रथम, चंचल द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर पायल रही। इस दौरान उप प्रधानाचार्य सांवरमल जाट ने भी छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

0 Response to " विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करें-मंजू मीणा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status