देशी कट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
शनिवार, 4 नवंबर 2023
Comment
निवाई | स्थानीय थाना पुलिस ने ललवाड़ी रोड से दो लोगों को एक देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि जिले में चल रहे वांछित अपराधियों के धर पकड़ अभियान को लेकर गठित विशेष टीम लगातार अपराधियों पर कार्यवाही कर रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ललवाड़ी रोड से निखिल पुत्र राजेंद्र खटीक निवासी खटीकों का मोहल्ला दतवास हाल निवासी दादू दयाल आश्रम के पास खण्देवत रोड व अब्दुल रहीम पुत्र सन्नू मोहम्मद निवासी गली नंबर 2 शिवाजी कॉलोनी निवाई को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों से एक देशी कट्टा जप्त किया है।

0 Response to " देशी कट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें