Advertisement

दतवास थाना पुलिस ने अवैध दो लीटर हथकढ शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

दतवास थाना पुलिस ने अवैध दो लीटर हथकढ शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

 

दो फरार वारंटी भी किए गिरफ्तार

निवाई। दतवास थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। दतवास थाना अधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया कि अपराधियों की धरपकड अभियान शराब व परिवहन की रोकथाम के लिए पुलिस टीम ने एनएच 11 ए करेडा बाईपास पर दयालपुरा मोड से 2 लीटर अवैध हथकढ शराब के साथ लालूराम पुत्र भैरूलाल बैरवा निवासी बैरवा की ढाणी सूरतरामपुरा को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार काफी सालों से फरार एक वांरटी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने काफी सालों से फरार वांरटी मुकेश पुत्र कल्याण मीणा उम्र 21 वर्ष निवासी बावनपुरा थाना कोटखावदा जिला जयपुर को झिलाय रोड निवाई से गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी अरविन्द कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक अन्य वारंटी कमलेश पुत्र भौरीलाल मीणा निवासी बाढ मुरलीपुरा पुलिस थाना कोटखावदा जिला जयपुर को बाडा पदमपुरा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।  


0 Response to "दतवास थाना पुलिस ने अवैध दो लीटर हथकढ शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status