Advertisement

 निवाई पीपलू भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत बैरवा।

निवाई पीपलू भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत बैरवा।




पीपलू (ओपी शर्मा) | राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। जिसमें निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विधायक प्रशांत बैरवा व  भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा बड़ा चेहरा है। दोनी  ही पार्टियों के प्रत्याशीयों की 2018 में भी आमने सामने टक्कर हो चुकी।

 जिसमें कांग्रेस के प्रशांत बैरवा ने 43889 वोटो से भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा को हार का सामना करना पड़ा। एक बार फिर से पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा पर भरोसा करते हुए मैदान में उतारा है।

निवाई पीपलू की सीट की बात करें तो यहां 1998 में कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री बनवारी लाल बेरवा रहे 1998 में यहां से कांग्रेस जीती इसके बाद 2003 में भाजपा की हीरालाल रैगर विधायक बने 2008 में कांग्रेस के कमल बेरवा विधायक बने 2013 में भाजपा हीरालाल रैगर  और 2018 में कांग्रेस के प्रशांत बेरवा विधायक बने

निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र से लगातार किसी भी एक पार्टी का विधायक अभी तक नहीं बना है गौरतलब बात है कि अब तक निवाई पीपलू विधानसभा चुनाव 14 बार हुआ है में से 6 बार कांग्रेस ने वह 4 बार भाजपा से जीत दर्ज की हैं।

0 Response to " निवाई पीपलू भाजपा प्रत्याशी रामसहाय वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत बैरवा।"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status